सन ऑफ सत्यमूर्ति में अल्लू अर्जुन के साथ दिखने वाली बेबी स्वीटी के बारे में जानते है आप




अल्लू अर्जुन की फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे क्योंकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी बड़ी सुपरहिट फिल्म थी और इस फिल्म के हिंदी डब को भी लोगों ने काफी पसंद किया था । यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की भतीजी का रोल करने वाली बेबी जो कि काफी क्यूट है के बारे में नहीं जानते होंगे । आज हम आपको उस बच्ची के बारे में बताते है जो कि रियल में भी काफी क्यूट है ।



उस बच्ची का असली नाम वर्णिका है और वर्णिका ने सन ऑफ सत्यमूर्ति फिल्म से अपनी पहचान बनाई है क्योंकि इस फिल्म में वह काफी मासूम है और यही मासूमियत लोगों को काफी पसंद आई थी इसके अलावा वर्णिका जूनियर एनटीआर की फिल्म फैमिली एक डील और बाबू बंगाराम में भी नजर आ चुकी है ।



वर्णिका के फेसबुक पर 26 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स है । जब वर्णिका बड़ी होगी तो उनका बचपन का यह अभिनय हमेशा याद रखा जाएगा । अभी हालही वर्णिका ने एक डांस वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड किया था जो भी काफी लोकप्रिय हुआ था । देखिए बेबी वर्णिका के कुछ फोटो जो आपको बहुत पसंद आएंगे । हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो हमें फॉलो जरूर करें ।
Image source - Google

Comments