2.0 फिल्म का काफी इंतजार करने के बाद निर्देशक शंकर ने खुद ही कहा कि फिल्म अगले साल नहीं इसी साल रिलीज होगी । पिछले साल से इस फिल्म का लोगों को काफी इंतजार है और इंतजार करते करते लगभग एक साल से भी ऊपर हो गया है पर फिल्म की रिलीज डेट आने के ठीक पहले ही अगली रिलीज डेट मिल जाती है ऐसे में कहीं लोगों का तो विश्वास ही उठ गया कि यह फिल्म आएगी भी या नहीं ।
इस फिल्म का बजट 450 करोड़ के पार है जो कि देश की सबसे बड़ी फिल्म है । फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में है । आपको बता दे कि फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है यह फिल्म 29 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
इस फिल्म के देर से रिलीज होने की वजह फिल्म के वीएफएक्स है क्योंकि जिस कंपनी को यह काम सौंपा गया था वह दिवालिया हो गई फिर दोबारा से वीएफएक्स और बाकी इफेक्ट्स पर काम किया गया और अब जल्द ही वीएफएक्स पर काम पूरा होने वाला है । फिल्म का ट्रेलर सितम्बर के आस पास रिलीज होगा ।
image source - Google





Comments
Post a Comment